MP प्रीमियम लीग के लिए 8–9 फरवरी को सागर में खुले चयन, लड़के–लड़कियों को बड़ा मंच

 

बुंदेलखंड के युवा क्रिकेटरों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। मध्यप्रदेश प्रीमियम लीग 2026 (सीजन–2) में अपनी पहचान बनाने के लिए बुंदेलखंड बुल्स ने लड़के–लड़कियों दोनों के लिए ओपन क्रिकेट ट्रायल का ऐलान किया है। आगामी 8 और 9 फरवरी को सागर एसोसिएशन ग्राउंड में आधिकारिक ट्रायल आयोजित किए जाएंगे,

 

 

जहां बुंदेलखंड के उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। बुंदेलखंड बुल्स का यह ट्रायल टीम के प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और अंचल स्तर की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान दिलाकर उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाना है। खास बात यह है कि यह ट्रायल पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए खुला रहेगा।

 

 

 

 

16 से 22 वर्ष आयु वर्ग के वे खिलाड़ी, जिन्होंने अभी तक रणजी या किसी बड़े स्तर का पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला है, वे इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को एमपी प्रीमियम लीग के लिए तैयार किया जाएगा और उन्हें पेशेवर कोचिंग, ट्रेनिंग और मैच एक्सपोजर दिया जाएगा। ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके लिए आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराए गए बारकोड को स्कैन कर आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इच्छुक खिलाड़ी बुंदेलखंड बुल्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से भी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

इस पहल पर युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने कहा बुंदेलखंड बुल्स ने लड़के और लड़कियों दोनों को समान अवसर देकर यह साबित किया है कि प्रतिभा किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं होती। जिन युवाओं में हुनर और कुछ कर दिखाने का जुनून है, उनके लिए यह राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ने का स्वर्णिम अवसर है। सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना सहित पूरे बुंदेलखंड और आसपास के जिलों के खिलाड़ी इन ट्रायल में भाग ले सकते हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि इस पहल से कई नई प्रतिभाएं सामने आएंगी, जो आने वाले समय में प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। मैदान तैयार है… अब फैसला आपके हाथ में है!


By - sagar tv news
03-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.