खेत जा रहे युवक पर दूसरे युवक ने कर दिया गर्दन पर वार, पहुंचना पड़ा अस्पताल
खेत में लौकी तोड़ने जा रहे एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया गया। जिससे युवक लहूलुहान हो गया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना दमोह जिले के मड़ियादो थाना इलाके से सामने आई है। बताया जा रहा है की देवरी गांव में सुबह के समय भगवानदास रजक खेत पर जा रहा था। उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने गर्दन पर चाक़ू से वार कर दिया। जिससे भगवानदास गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकला। इसके बाद पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी थी।
घटना की जानकारी देते हुए घायल भगवान दास रजक की पत्नी कुसुम रानी ने बताया कि उसके पति चंदा साहू के खेत पर लौकी तोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही धनीराम ने पीछे से गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। उनके पति के चिल्लाने की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए हटा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं घायल की शिकायत पर मड़ियादो पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी नहीं मिल पाई है की आरोपी युवक ने किस वजह से इस घटना को अंजाम दिया है। उसका मकसद क्या था। घायल की पत्नी का कहना है। की उनका कोई पुराना विवाद भी नहीं है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश भी की जा रही है।