ट्रेन में महिलाओं से मा-रपी-ट के बाद बिगड़ गए हालात, 4 थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
ट्रेन में महिलाओं से मा-रपी-ट के बाद बिगड़ गए हालात, 4 थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
ट्रेन में दो परिवारों के बीच छेड़छाड़ की घटना के बाद विवाद हो गया। जहां एक परिवार के साथ मेमू ट्रेन में मारपीट किये जाने की घटना सामने आई है। जिसके बाद हालात इस कदर बिगड़ गये की दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए। जिसके बाद माहौल बिगड़ गया, स्थिति को काबू में करने भारी पुलिस बल को मौके पर पहुंचना पड़ा। लॉ एंड ऑर्डर कायम रखने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग भी करना पड़ा। देर रात के बाद हालात सामान्य हो सके। घटना उज्जैन जिले के नागदा स्टेशन से सामने आई है। जहां दाहोद के परिवार के साथ मारपीट किये जाने की घटना हुई। जिसके बाद नागदा रेलवे स्टेशन पर दो समुदायों के लोग जमा हो गए। बताया जा रहा है की नागदा, बिरलाग्राम, महिदपुर, खाचरौद से भी मौके पर फ़ोर्स पहुंचा था।
जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद की 15 साल की श्यामा बेन का निधन होने पर वाल्मीकि परिवार दाहोद से मेमू ट्रेन से उज्जैन अस्थि विसजर्न के लिए आ रहा था। आरोप है की रतलाम से ट्रेन में बैठे समुदाय विशेष के युवकों में शामिल खाचरौद के गोरु ने महिला से छेड़खानी की। जिस पर कहासुनी हो गई। गोरु ने खाचरौद में सूचना दी तो कई लोग खाचरौद रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां ट्रेन के पहुंचते ही सम्बंधित परिवार की महिला शाहीसा बेन, सपना, कल्पना समेत अन्य लोगों के साथ जमकर मारपीट कर दी। ट्रेन चलते ही युवक भागने लगे, जिस पर यात्रियों ने कुछ युवकों को दबोच लिया जिसके बाद नागदा में जीआरपी ने उन्हें उतारा।
सूचना पर अमजद लाला जीआरपी युवकों से मिलने पहुंचे तो कहासुनी बढ़ गई। जिसके बाद वाल्मीकि समाज के लोग स्टेशन के अंदर प्लेटफार्म पर जमा हो गए। जबकि समुदाय विशेष के लोग बाहर इकट्ठे थे। हालात बिगड़ते देख चारों थानों की पुलिस मामले को संभालने में लगी रही। रात तक भीड़ बनी हुई थी। इसके बाद भीड़ को हटाने पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया जिसके बाद हालात काबू में आए।--------