यह नशा है या पागलपन ? शराब के नशे में युवक सूखे कुएं में पहुंचा, करना पड़ा रेस्क्यू
कहा जाता है की ये शराब, ख़राब है इसका नशा और भी खराब होता है। नशे में लोग क्या से क्या कर जाते हैं यह तो अक्सर देखने में आ ही जाता है। अब एमपी के दमोह जिले से सामने आये इसी मामले को ले लीजिये, जिसमें एक युवक शराब के नशे में 25 फ़ीट गहरे सूखे कुएं में कूद गया। लेकिन किस्मत की बात ये है की उसे बहुत ज्यादा कुछ नहीं हुआ। लेकिन शराब के नशे में युवक की जान भी जा सकती थी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की जान बचाते हुए उसे खाट की मदद से बाहर निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बताया जा रहा है की दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के रैंवझा गांव में एक युवक शराब के नशे में था। और नशे की हालत में वह सूखे कुएं में कूद गया। हालांकि वह जानबूझकर कूदा था या फिर गिर गया था यह बात साफ़ नहीं है। क्योंकि वह कुछ बता पाने की हालत में नहीं था। युवक जब कुएं में कूदा तब इस बात की सूचना डायल 112 को दी गयी। जिस पर भगवानदास दाहिया और आरक्षक देवेंद्र आठ्या मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों की मदद से कुएं में रस्सी के सहारे खाट बांधकर नीचे भेजा, जब युवक खाट पर लेटा तो उसे लोगों ने ऊपर खींच लिया। जिससे वह सुरक्षित बाहर निकल आया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभिषेक पटेल बताया। पुलिस उसे हटा थाना लेकर पहुंची। जिसके बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान गनीमत की बात ये रही की कोई जह्नै नहीं हो पाई।