Sagar - टीकमगढ़ में हुई बारिश सागर में अलर्ट, अगले तीन दिन तक मावठा गिरेगा,
मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन मावठा गिरेगा। मौसम विभाग ने सोमवार को ग्वालियर, रीवा-सागर समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। टीकमगढ़ जिले में सोमवार की सुबह से इसकी शुरुआत भी हो गई जहां घना कोहरा के साथ हल्की बारिश भी हुई जिसकी वजह से मौसम में ठंडक बरकरार है टीकमगढ़ के अलावा सागर छतरपुर दमोह में भी कोहरे का असर भी देखा गया। इससे पहले रविवार को नीमच, मंदसौर में तेज आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। ग्वालियर, धार, मुरैना, उज्जैन समेत कई जिलों में बारिश हुई।
सागर जिले में 2 फरवरी दिन सोमवार को शाम के समय अलग-अलग क्षेत्र में बारिश होने का अनुमान है सुबह से कोहरा छाया हुआ है विजिबिलिटी भी काम हो गई है
सोमवार को जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है, उनमें ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, रायसेन, सीहोर समेत कई जिलों में कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है।
सागर मौसम विभाग के विवेक छलोत्रे ने बताया कि 2 और 5 फरवरी को पश्चिम-उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहेगा। जिसका एमपी में भी असर दिखेगा। यानी, 10 फरवरी तक प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है