Sagar- मकान का दरवाजा खोलते ही दौड़कर भागा बेटा, अंदर पड़ी थी, फिर बुलानी पड़ी पुलिस
सागर जिले के बीना से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां कलयुगी बेटे पर खून सवार हो गया और अपनी ही माँ का कत्ल कर दिया, यह घटना सुभाष वार्ड स्थित ग्वाल टोली की है, घटना का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। इधर जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मृतिका के पति प्रेम नारायण पिता सुखई कल्याण रैकवार (57) निवासी सुभाष वार्ड ग्वाल टोली ने बताया कि वह होटल में बर्तन धोने का काम करता है। जब वह घर लौटे तो उसके बेटे ने घर का दरवाजा खोला और लड़का भाग गया। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो पत्नी गौराबाई रैकवार(55) बेहोश पड़ी हुई थी। पत्नी को लेकर तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बेटा आए दिन अपनी मां से मारपीट करता था। घटना स्थल पर छोटे पत्थर रखे हुए हैं। ऐसी आशंका है कि पत्थरों से मारपीट कर पत्नी की हत्या की गई है। पत्नी के सिर में चोट के निशान भी हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस मामले की जांच कर रहे बीना थाने के उपनिरीक्षक निशांत भगत ने बताया कि एक बेटे ने अपनी मां की मर्डर किया है। कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है।