Sagar- ब्राह्मण समाज केप्रतिभाभान छात्र-छात्राओं का सम्मान, वैवाहिक पत्रिका का हुआ विमोचन
सागर शहर के रविन्द्र भवन में ब्राह्मण समाज द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह एवं समाज की वैवाहिक पत्रिका के विमोचन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक गोपाल भार्गव रहे, जिन्होंने समारोह में पहुंचकर प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया और वैवाहिक पत्रिका का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर गोपाल भार्गव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का मनोबल और उत्साह बढ़ता है। समाज के अनेक बच्चे आज उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं और अपने समाज के साथ-साथ जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार ही समाज की प्रगति का आधार हैं।
कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड प्रदान की गई तथा भगवान परशुराम जी की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर समाज में खासा उत्साह देखने को मिला।
इधर समाज के द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के लिए विशेष तैयारियां की गई थी, राजस्थान के जयपुर से पारंपरिक गुलाबी पगड़ियां और उत्तर प्रदेश के वाराणसी से विशेष शाल मंगाए हैं। अतिथियों का स्वागत विप्र परंपरा के अनुरूप बनारस से मंगाई गई रुद्राक्ष मालाओं से किया गया, विद्यार्थियों को कौटिल्य सम्मान के तहत मोती माला, सम्मान पत्र, मेडल, शाल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया
वहीं समाज के अग्रणी सहयोगियों को दधीचि सम्मान के तहत शाल एवं प्रतिमा भेंट की, इसमें राजेंद्र प्रसाद पांडेय, भरत तिवारी पप्पू तिवारी, शिवप्रसाद तिवारी मनोज पांडे योगेश दीक्षित कमलेश तिवारी रघु शास्त्री कार्यक्रम के सूत्रधार रहे,
तो मुख्यातिथि के रूप में गोपाल भार्गव ,महपौर संगीता तिवारी, संतोष सहगौरा, स्वाति तिवारी भोपाल मुख्यवक्ता, दीपा तिवारी सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता, अमित रामजी दुबे राकेश दुबे राहुल चौबे प्रमोद उपाधयाय आशीष शर्मा गोलू रिछारिया, मेघा दुबे, प्रतिभा चौबे, अभिषेक पुरोहित शामिल हुए