मैराथन दौड़ में दौड़ते-दौड़ते युवक की थम गई सांसें, स्टेडियम में चल रही थी दौड़
मैराथन दौड़ में दौड़ते-दौड़ते युवक की थम गई सांसें, स्टेडियम में चल रही थी दौड़
स्टेडियम में मैराथन दौड़ के दौरान एक युवक की दौड़ते-
दौड़ते सांसे रुक गयी। जिस वजह से युवक की जान चली गयी। ये बेहद दुखद घटना एमपी के इंदौर से सामने आई है। बताया जा रहा है की सुबह के समय नेहरू स्टेडियम में आयोजित मैराथन दौड़ के दौरान एक युवा धावक की अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी जान चली गयी। लक्ष्य से महज कुछ मीटर पहले युवक जमीन पर गिर पड़ा, युवक को मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा CPR भी दिया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। किसी को कुछ समझ नहीं आया की आखिर अचानक क्या और कैसे हुआ।
बताया जा रहा है की मृतक युवक की पहचान आर्यन तोड़ी के
रूप में की गयी है। वह मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था। आर्यन ने इंदौर में आयोजित मैराथन दौड़ के लिए विधिवत रजिस्ट्रेशन कराया था। दौड़ के दौरान जब वह अपने लक्ष्य से करीब 100 मीटर दूर था। तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और जमीन पर जा गिरा। मौके पर मौजूद डॉक्टर भरत रावत ने तुरंत सीपीआर दिया। इसके बाद आर्यन को तत्काल बॉम्बे अस्पताल भी ले जाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। युवक का दम निकल चुका था। इस घटना के बाद मैराथन आयोजन में मौजूद प्रतिभागियों और आयोजकों में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।--------