केंद्रीय मंत्री ने माउथ ऑर्गन से गुनगुनाकर नाती को सुनाया "लकड़ी की काठी" वाला गाना
केंद्रीय मंत्री ने माउथ ऑर्गन से गुनगुनाकर नाती को सुनाया "लकड़ी की काठी" वाला गाना
जी हाँ केंद्रीय मंत्री का यह अंदाज़ बिलकुल निराला है। अपनी सादगी के लिए हमेशा ही चर्चाओं में रहने वाले मंत्री का यहाँ अंदाज़ बेहद ही अलग है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में भी वह अपने नाती के साथ समय बिता रहे हैं। और सुरीली धुन पर उसे लकड़ी की काठी वाला मशहूर गाना सुना रहे हैं।
दरअसल इन दिनों दिल्ली में बजट सत्र चल रहा है। मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कुमार दिल्ली में ही हैं। जहां उनकी छोटी बेटी डॉ. हंसा रोहित जो जयपुर में गायनिकोलॉजिस्ट हैं इस समय वह भी मौजूद हैं। जो कुछ समय पहले ही माँ बनी हैं। ऐसे में जब भी मंत्री वीरेंद्र कुमार को मौक़ा मिलता है तो वह अपने नाती के साथ थोड़ा समय बिताते हैं। इसी तरह जब उन्हें बजट सत्र के दौरान घर पर कुछ समय मिला तो उन्होंने माउथ ऑर्गन से अपने नाती को लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा वाला गाना गुनगुनाया। यह ठीक उसी तरह है की जैसे उन्होंने अपनी बेटियों की परवरिश के दौरान उन्हें भी माउथ ऑर्गन से इसी तरह गाना सुनाया होगा । वहीं अब नाती के साथ उन्होंने खूबसूरत पलों को बिताया।
हालांकि संगीत को लेकर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार की रूचि बचपन से ही रही है।