Sagar - सब्जी मंडी रोज खुलेगी, व्यापारी चाहे तो बंद रख सकते हैं अपनी दुकानें |SAGAR TV NEWS|

 

सागर के तिलकगंज स्थित सब्जी मंडी रोज खुलेगी। सोमवार को अवकाश नहीं होगा। व्यापारी चाहें तो वे अपनी दुकानें बंद रख सकते हैं। यह उनका निजी निर्णय है। किसान रोज आकर मंडी में अपनी सब्जी बेच सकते हैं, किसी को भी कोई रोकटोक नहीं रहेगी। व्यापारियों ने अपने स्तर पर फरवरी के पहले सोमवार से साप्ताहिक अवकाश करने की घोषणा की है। मंडी में बोर्ड भी लगाए हैं, लेकिन यह केवल व्यापारियों की ओर से हैं।

 

व्यापारी अपनी स्वैच्छा से साप्ताहिक अवकाश रख रहे हैं। यह न तो मंडी बोर्ड का निर्णय है और न ही किसानों की सहमति है। मंडी प्रशासन ने भी यही बात कही है। शुक्रवार को किसानों के प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, एडीएम, एसडीएम से भी मिले। सभी ने सोमवार को मंडी बंद रखने संबंधी कोई निर्णय नहीं होने की बात कही। साथ ही बताया कि व्यापारी अपने स्तर पर दुकानें बंद रखना चाहें तो बंद रख सकते हैं। किसान मंडी आकर अपनी सब्जी बेच सकते हैं

 

 

साग सब्जी उत्पादक कृषक कल्याण एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक, मंडी सचिव को आवेदन देकर सोमवार को पुलिस सुरक्षा की मांग की है। सब्जी मण्डी में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। शांति भंग होने की आशंका है। ऐसे में सब्जी मंडी में प्रत्येक सोमवार सुबह 4 से 10 बजे तक पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

 

 


By - sagar tv news
31-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.