सागर- लोगों को नाले के पास दिखा कुछ ऐसा की मच गई भीड़,पुलिस को बुलाना पड़ा |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना इलाके में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक नाले के नजदीक नर कंकाल पड़े होने की सूचना मिली। यह खबर कुछ इस कदर फैली की मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षित तरीके से अवशेषों को अपने कब्जे में लिया। यह पूरी घटना गढ़ाकोटा थाना इलाके के संजरा तिगड्डा के पास से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक संजरा तिगड्डा के पास स्थित नाले के नजदीक से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पानी के पास पड़े एक नरकंकाल पर पड़ी। जिसे देखते ही ग्रामीणों के बीच चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां दर्जनों की संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
जानकारी लगते ही गढ़ाकोटा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और नरकंकाल को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है की यह कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। जिसके कारण मौके पर उसकी शिनाख्त करना फिलहाल मुश्किल है। पुलिस अब आसपास के इलाकों और थानों में दर्ज पिछले कुछ महीनों की गुमशुदगी की शिकायतों को खंगाल रही है। बारीकी से मामले की जांच शुरू की गयी है।
मामले में गढ़ाकोटा थाना प्रभारी शुभम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की मानव का जो कंकाल मिला है। उसका मेडिकल टीम द्वारा परीक्षण कराकर डीएनए भी कराएंगे। जो भी गुम इंसान हैं उसकी भी जांच कराएंगे।