सागर- महिला सरपंच ने अपने खर्च से सवा सौ बच्चों को बांट दिए स्वेटर |SAGAR TV NEWS|

 

कहते हैं की कभी दूसरों की मदद भी करना, दूसरे का दर्द भी समझना, फिर जो ख़ुशी होगी उसका अंदाज़ा भी लगाना शायद मुश्किल है। जो दूसरों के लिए जीता है वही तो सच्चा इंसान कहलाता है। कुछ इसी तरह का काम सागर जिले के खुरई इलाके में एक महिला सरपंच ने भी किया है। उन्होंने पंचायत के अंतर्गत आने वाले दो सरकारी स्कूलों में तकरीबन सवा सौ बच्चों को अपनी तरफ से खुद के खर्चे पर गर्म स्वेटर बांटे हैं।

 


यह सरपंच हैं सागर के खुरई जनपद पंचायत की खोजाखेड़ी ग्राम पंचायत की महिला सरपंच उर्मिला अहिरवार। जिन्होंने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए एक प्रयास शुरू किया है। जिसमें उन्होंने एकीकृत सरकारी माध्यमिक स्कूल और सरकारी प्राथमिक स्कूल खोजाखेड़ी में पढ़ने वाले सभी 121 बच्चों को स्वेटर का वितरण किया है। वहीं गर्म स्वेटर पाकर बच्चे भी खुश हो गए। इसके अलावा महिला सरपंच के इस प्रयास की भी जमकर सराहना की जा रही है।

 

इस मौके पर सरपंच उर्मिला अहिरवार ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है और इन बच्चों के लिए जो जरूरत हो वह जरूर पूरी करना चाहिए। इस दौरान उपसरपंच कनई सिंह ठाकुर समेत सभी पंच, सचिव, रोजगार सहायक और ग्रामीण मौजूद थे।

 

 


By - sagar tv news
31-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.