Sagar - बंद कमरे में मिली 50 साल की महिला, बेटे ने लगाए मर्डर के आरोप
सागर जिले के बंडा थाना इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक 50 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई, परिजन इस मामले में मर्डर होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं
दरअसल इस मामले में मोड़ तब आया जब मृतिका के परिजनों ने मारपीट कर मर्डर किये जाने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कुछ लोगों पर इस तरह के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने बॉडी का पीएम कराने के बाद इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। बता दें कि यह पूरी घटना बंडा थाना अन्तर्गत गूगरा चौकी के नजदीकी बरेठी गांव से सामने आई है। जहां 50 साल की महिला चंद्ररानी अहिरवार की मौत हो गई है
जिसके बाद परिजन डेड बॉडी को लेकर बंडा पोस्टमार्टम कराने आए, जहां परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके परिजनों के साथ मारपीट की गई, महिला ने जान दी नहीं है बल्कि उनकी जान ली गई है। परिजनों ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए इंसाफ की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कार्यवाई किये जाने की मांग की है।
वहीं इस पूरे मामले में बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कि 50 साल की महिला ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने कहा की कर्ज के लेन देन को लेकर भी विवाद है। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है वही परिजनों ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाए हैं पोस्टमार्टम होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाई की जाएगी।