Sagar- SIR में मुस्लिम वोटर के नामों पर आई हजारों आपत्तियों का विरोध, सड़क पर उतरे लोग
मध्य प्रदेश में चल रहे एसआईआर सर्वे में दावे आपत्तियों का दौर चल रहा है. लेकिन इस बीच सागर के मुस्लिम समुदाय कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला प्रशासन को एक शिकायती आवेदन दिया है जिसमें दावा किया है कि षड्यंत्र के तहत सागर शहर से 7000 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने की तैयारी चल रही है इसके लिए फर्जी आपत्तियां लगाई गई है और ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है
इसलिए हम लोगों ने जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन देकर इसकी निष्पक्ष जांच का दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है ऐसा नहीं होने पर जिला स्तर पर गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करने की भी तैयारी की जा रही है और आने वाले चुनाव में बाढ़ से लेकर विधानसभा और संसद तक के चुनाव में उम्मीदवार उतरने की बात भी कही है