Sagar -100 करोड़ से बना रहे संत रविदास मंदिर का 80% काम पूरा 1 फरवरी को पहुंच सकते हैं मुख्यमंत्री
सागर जिले के बडतूमा में निर्माणाधीन 101 करोड़ की लागत से बन रहा संत रविदास मंदिर का काम जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट अपने तय समय से लगभग 8 महीने देरी से चल रहा है और इसका काम पूरा होने में लगभग 2 महीने का समय और लग सकता है निर्माण एजेंसी के मुताबिक इसका 80 फीस भी काम पूरा हो गया है मुख्य मंदिर का निर्माण और फिनिशिंग शेष रह गया है बाकी म्यूजियम लाइब्रेरी भक्त निवास रविदास कुंड जैसे अनेक कार्य हो चुके हैं यहां पर 11 एकड़ की जगह में यह मंदिर आकार ले रहा है
मंदिर के गर्भगृह, अंतराल मंडप और अर्धमंडप का रोड से 5 फ़ीट ऊँचा फाउंडेशन बनने के बाद नक्काशीदार पत्थरों के 72 पिलर लगाए गये हैं. इन पिलर्स पर मंदिर का ऊपरी ढांचा खड़ा किया जायेगा. मंदिर की ऊंचाई 66 फीट की रहेगी
बड़तूमा सागर में कुल 11 एकड़ क्षेत्रफल में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर प्रांगण में 9 हजार वर्गफ़ीट में मंदिर निर्माण, 15 हजार वर्गफ़ीट में म्यूजियम, 11 हजार वर्गफ़ीट एरिया में 100 बिस्तरों वाली डॉर्मेटरी, 12 हजार वर्गफ़ीट एरिया में 12 कमरों वाला भक्त निवास, लगभग 10 हजार वर्गफ़ीट एरिया में लाइब्रेरी और संगत हॉल, 2152 वर्गफ़ीट एरिया में कैफेटेरिया, 2905 वर्गफ़ीट में हॉली जल कुंड, 538 वर्गफ़ीट एरिया में ग़जीवो निर्माण किया गया है.
संत रविदास मंदिर 101 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है. मंदिर और संग्रहालय का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2023 में किया था. संत रविदास के विचार, दर्शन और अध्यात्म्य को एक परिसर में स्थान देने मध्य प्रदेश सरकार का संस्कृति विभाग संत रविदास मंदिर और संग्रहालय का निर्माण कर रहा है. 12 एकड़ परिसर में ये भव्य मंदिर और संग्रहालय बनाया जा रहा है. राजस्थान के धौलपुर के वंशीपहाडपुर के लाल पत्थरों से मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है