सागर- खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी भवन से हटाया गया अतिक्रमण

 

 

सागर- खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी भवन से हटाया गया अतिक्रमण

 

 

सागर जिले के रहली इलाके में सरकारी भवन में निजी स्कूल संचालित की जा रही थी। सागर टीवी न्यूज़ की खबर दिखाए जाने के बाद अब कलेक्टर संदीप जी.आर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाई करने के निर्देश दिए। जहां सरकारी भवन को खाली करा लिया गया है। साथ ही पशुओं को भी हटाया गया है।

 

 

 


बता दें की रहली स्थित गुंजौरा ग्राम पंचायत के सामुदायिक भवन में निजी स्कूल संचालित की जा रही थी। साथ ही मवेशी भी बंधे हुए पाए गए थे। स्कूल की बच्चियों का झाड़ू लगाते वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद सागर कलेक्टर संदीप जी.आर ने रहली एसडीएम को कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद एसडीएम कुलदीप पाराशर के द्वारा रहली तहसीलदार को मौके पर भेजा गया। जिस पर तहसीलदार राजेश पांडे ने स्थल पर पहुंचकर भवन को खाली कराकर भवन को ग्राम पंचायत को सौंप दिया।

 


इसके बाद तहसीलदार ने प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की, जिसमें कहा गया की गुंजौरा गांव में सामुदायिक भवन में अवैध रूप से अतिकमण कर गोविंद प्रजापति द्वारा निजी स्कूल का संचालन किया जा रहा था। जिस पर हल्का पटवारी शाबिर खान, सचिव ग्राम पंचायत गुंजौरा, रोजगार सहायक के साथ मौके पर पहुंचकर। सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही परिसर में हीरालाल रजक द्वारा बांधे गए पशुओं को भी हटाया गया।

 

 

गौरतलब है की सरकारी भवन में कब्जा कर निजी स्कूल संचालित की जा रही थी। छोटी बच्चियों से झाड़ू भी लगवाई जा रही थी। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस खबर को सागर टीवी न्यूज़ ने प्रमुखता से दिखाया था। जिसके बाद कलेक्टर संदीप जी आर ने संज्ञान लेते हुए कार्यवाई की निर्देश दिए।-

 

-------


By - sagar tv news
29-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.