पुलिस आरक्षक को आया डिजिटल अरेस्ट का कॉल, धमकाते हुए पैसों की डिमांड |SAGAR TV NEWS|

 

सोशल मीडिया के इस दौर में लगातार धोखाधड़ी और डिजीटल अरेस्ट जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिनसे सतर्कता बहुत ज़रूरी है। इसी तरह दमोह जिले में भी एक आरक्षक को डिजीटल अरेस्ट के लिए कॉल आया, उसे पोर्न वीडियो देखने के एवज में डिजीटल अरेस्ट की बात कहकर पैसों की मांग की गयी। ऐसा न करने पर फंसाने की धमकी तक दी गयी। हालाँकि सूझबूझ से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। आरक्षक ने सतर्कता दिखाते हुए इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है। साथ ही जागरूकता का परिचय देते हुए लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी प्रकार से झांसे में ना आने की अपील की है।

 

 

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला दमोह जिले के तारादेही थाना इलाके का है। जहां पर पदस्थ आरक्षक बलराम सिंह को फर्जी कॉल आता है। जिसमें वह आरक्षक को पॉर्न वीडियो देखने के एवज में डिजिटल अरेस्ट और पैसों की मांग करता है। आरक्षक ने बात करने के दौरान का पूरा वीडियो अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया ताकि लोग लगातार हो रहे धोखाधड़ी डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से बच सके और ऐसे फर्जी कॉलों से सावधान और जागरूक रहें। साथ ही भविष्य में किसी भी व्यक्ति के साथ इस प्रकार की घटना घटित ना हो। इस मैसेज से पुलिस ने लोगों से अपील की है की इस प्रकार के फोन कॉल से सावधान रहें। साथ ही घबराएं नहीं। इस बात की सूचना अपने नजदीकी थाने में ज़रूर दें।

 

 


By - Sagar tv news
29-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.