Sagar-आयशर ट्रैक्टर की खरीदी पर 1 लाख तक की छूट, 3 घंटे में 10 ट्रैक्टर बिके, 10 बुकिंग
सागर के किसानों को अब एक और भव्य ट्रैक्टर शोरूम की सौगात मिली है, यहां से किसान भाई आईसर ट्रेक्टर की खरीदी पर 1 लाख तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं, ट्रैक्टर की खरीदी और बुकिंग पर एक हफ्ते तक का स्पेशल डिस्काउंट दिया जा रहा है ऐसे में जो भी किसान ट्रैक्टर खरीद रहे हैं या खरीदने की तैयारी कर रहे वे इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. वही शोरूम के शुभारंभ होने के 3 घंटे के अंदर यहां पर 10 ट्रैक्टर की डिलीवरी और 10 ट्रैक्टर की बुकिंग हुई है, इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि किसानों के लिए यह कितना पसंदीदा है, सागर के खुरई रोड पर नई गल्ला मंडी रोड के आगे गढ़ेलू खुर्द में शोरूम की शुरुआत की गई है, किसान सम्मेलन में आए सभी किसानों का साल श्रीफल देकर सम्मान कर पौधे उपहार स्वरूप वितरित किए गए, और फिर कार्यक्रम में आए अतिथियों ने किसानों के साथ स्नेह भोज किया, किसान सम्मेलन में सागर जिले के अलावा रायसेन दमोह सेबी किसान भाई आए हुए थे.
शोरूम के मैनेजर महेंद्र राहुल सिंह ने बताया कि हमारे यहां आयशर ट्रैक्टर की सीरीज में अलग-अलग मॉडल है जो काफी केफायती और रीजनेबल है इसमें तीन विशेष मॉडल खरीदी पर अलग-अलग तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं जिसमें आयशर 650 मॉडल की खरीदी पर भूसा बनाने वाली मशीन, आयशर 450 मॉडल पर रीपर बाइंडर और 485 मॉडल पर रोटावेटर फ्री दिया जा रहा है, इसके अलावा अन्य किसी आईसर ट्रेक्टर के मॉडल को कोई किसान खरीदना है तो उनके लिए 25000 से लेकर 60000 तक का डिस्काउंट है.
आयशर ट्रैक्टर के शोरूम शुभारंभ और किसान मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आशीष सूद ,दिनेश शर्मा ,चंद्रभान सिंह चंदू राजा, जय सिंह रिछावर शामिल हुए थे शोरूम के डीलर अचल जैन ने सभी का स्वागत किया. अचल जैन ने इस कार्यक्रम में शामिल होने आए किसानों से सुझाव भी लिए कि वह इसमें और क्या कर सकते हैं जिससे किसानों के लिए अधिक सुविधा दे सकें,
आयशर ट्रैक्टर शोरूम के जनरल मैनेजर महेंद्र राहुल सिंह ने बताया कि शोरूम में 18 हॉर्स पावर से लेकर 60 हॉर्स पावर तक के टू व्हील ड्राइव और फोर व्हील ड्राइव तक के ट्रैक्टर उपलब्ध है. किसानों के लिए आयशर ट्रैक्टर में मजबूत इंजन मिलता है इसमें टूट फूट कम होने से मेंटेनेंस कम आता है. कृषि कार्य के दौरान दूसरे ट्रैक्टरों की अपेक्षा इसमें ईंधन भी कम लगता है आयशर एक उम्मीद से ज्यादा अनुभव प्रदान करते हैं.
सागर जिले में पिछले 26 सालों से आयशर ट्रैक्टर से खेती कर रहे गजेंद्र सिंह पड़रिया बताते हैं कि 1999 में उन्होंने ट्रैक्टर खरीदा था और यह है कृषि कार्यों में बहुत ही कंफर्टेबल है और सभी कंपनियों में यह ट्रैक्टर मुझे बहुत पसंद आया पिछले साल एक और ट्रैक्टर खरीदा था अब हमारे पास दो ट्रैक्टर हैं और हमारे परिवार में अब किसी कंपनी का एक और ट्रैक्टर खरीदा जा रहा है