सागर-लड़की से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,दूसरा फरार || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

महिलाओं और बच्चियों को लेकर एक तरफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। तो दूसरी तरफ बच्चियों लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहाँ शादीशुदा व्यक्ति ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर करीब 21 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की और उसके घर पहुंचकर मोबाइल नंबर देने की कोशिश की। जिसके बाद युवती के परिजनों ने मामले की शिकायत मोतीनगर थाने में की जहाँ पुलिस ने एक आरोपी विष्णु सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ उसका साथी कृष्णकुमार अभी फरार है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया की आरोपी युवती का पीछा करते थे। जिसके बाद उन्होंने छेड़छाड़ की जहाँ उसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। और जांच शुरू कर दी है।


By - SAGAR TV NEWS
16-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.