अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार |SAGAR TV NEWS|
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक गांव में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी संचालित की जा रही है। इस बात की पुष्टि करते हुए जब पुलिस ने छापा मारा तो पुलिस भी नज़ारा देखकर दंग रह गयी। मौके से सात देशी कट्टे, 315 बोर की बंदूक और कारतूस के अलावा अन्य सामग्री भी बरामद की गयी है। इसके अलावा दो आरोपियों को भी पकड़ने में सफलता पाई है। मामला एमपी के शिवपुरी जिले के का है। जहां पुलिस ने अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मामले का खुलासा एडिशनल एसपी ने किया।
बताया जा रहा है की करैरा थाना क्षेत्र के पपरेडू गांव में पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से देसी कट्टे, 315 बोर की अधिया समेत कारतूस और हथियार बनाने की सामग्री बरामद की है। साथ ही हथियारों को बनाने वाले दो आरोपी भी दबोचे गए हैं।
मामले में एडिशनल एसपी संजीव मूल ने बताया कि करैरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि ग्राम पपरेडू में सुखदेव रावत अवैध हथियारों का निर्माण कर रहा है इसी सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर अवैध कट्टे कारतूस के अलावा अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया है जिसकी कीमत करीब दो लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिससे पता चल सके कि इन अवैध हथियारों की सप्लाई वह कहां करते थे। साथ ही सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।