8 साल की मासूम नल पर गई थी पानी लेने, तभी युवक की बिगड़ी नीयत और कर दिया कां-ड
एक बार फिर बुंदेलखंड को शर्मसार किये जाने का मामला सामने आया है। जहां 8 साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौने काम को अंजाम दिया गया। सनसनीखेज और मानवता को शर्मसार कर देने वाली ये घटना दमोह जिले के हटा थाना इलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को महज 4 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है की हटा थाना क्षेत्र में कक्षा तीसरी की छात्रा 8 साल की मासूम नल पर पानी भरने गयी हुई थी। इसी दौरान मिथुन अहिरवार ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। जब मासूम के पिता घर पहुंचे तब उसने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना प्रभारी द्वारा बयान लेने के बाद आरोपी मिथुन अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक बच्ची की माँ अपने मायके गयी हुई थी।
आरोपी के खिलाफ हटा थाने में अलग-अलग धाराओं समेत पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसको लेकर थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया की वरिष्ठ अधिकारीयों से मिले मार्गदर्शन के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।