Sagar- बांध बनने से पानी से चौतरफा घिर जाएगा गांव, ग्रामीण बैठे कलेक्ट्रेट में दे रहे धरना
सागर जिले में बण्डा सिंचाई परियोजना केरूप में क्षेत्र के लोगो को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है,लेकिन कई गांव में यह मुशीबत भी बन गई है, ऐसे ही डूब क्षेत्र में आ रही भूमि के साथ ग्राम पिथौली को भी डूब क्षेत्र में शामिल करने की मांग को लेकर मंगलवार ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया लेकिन कलेक्टर से मुलाकात न होने पर वे
कलेक्ट्रेट गेट के बाहर धरने पर बैठ गए ग्रामीणों का कहना है कि गांव के चारों ओर की भूमि डूब क्षेत्र में आ चुकी है जिससे उनकी खेती और रोजगार पूरी तरह समाप्त हो गया है अधिकांश ग्रामीण मजदूर वर्ग से हैं और अब गांव में रोजगार के कोई साधन नहीं बचे हैं चारों ओर पानी भरने से गांव की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है ग्रामीणों ने मांग की कि ग्राम पिथौली को भी डूब क्षेत्र घोषित कर शासन द्वारा पुनर्वास के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए