Sagar- अवैध मस्जिद निर्माण के मामले ने पकड़ा तूल, शिवसेना ने खोला मोर्चा
सागर के मकरोनिया क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड के मकान में सामुदायिक विशेष की धार्मिक गतिविधियां संचालित करने वाले मामले ने तूल पकड़ा लिया है, और इसको लेकर शिवसेना सड़को पर उतर आई है इसी को लेकर शिवसेना ने संयुक्त कलेक्टर आरती यादव को ज्ञापन सौंपा शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि मकरोनिया में कुछ समुदाय विशेष लोग अवैध मस्जिद मजार निर्माण करने सक्रिय है जिसका उदाहरण दीनदयाल नगर में हाउसिंग बोर्ड के प्लाट पर अबैध मस्जिद निर्माण का मिला है जहाँ हाउसिंग बोर्ड के आवासीय प्लाट को वक्फ बोर्ड को दान देकर मस्जिद निर्माण कर लिया गया जबकि नियम अनुसार हाउसिंग बोर्ड के प्लाट पर व्यवसायिक निर्माण कार्य भी नहीं कराया जा सकता नगर पालिका ने भी मौके पर जाकर जाँच में पाया है कि हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों में प्लॉट केवल लीज पर आवंटित किए जाते हैं और उनका स्वामित्व हाउसिंग बोर्ड के पास ही रहता है. ऐसे में प्लॉट को खरीदकर उसे वक्फ के नाम दान करना और उस पर मस्जिद का निर्माण करना नियमों के विरुद्ध है. इसके अलावा, मस्जिद निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपयोग परिवर्तन (लैंड यूज चेंज) की अनुमति भी नहीं ली गई अगर एक सप्ताह के अंदर अबैध मस्जिद की लीज़ निरस्त करते हुए मस्जिद हटाई जाए अन्यथा शिवसेना संगठन मौके पर पहुंचकर मस्जिद के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा