अपराधियों का सामने करने श्री बाई दे रही है ये सन्देश देखिये || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई में महिला जागरुकता के लिये चाईल्ड हेल्पलाईन की टीम व पुलिस द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित एक पीड़ित महिला को दरिंदो से बचाने वाली श्रीबाई ने अभिनय किया।जिसमे श्री बाई ने अपराधियों के सामने बहादुरी से लड़ने का संदेश दिया। बता दे कीमुख्यमंत्री ने श्री बाई को सम्मानित किया था। तभी से श्री बाई महिला सषक्तिकरण की रोल माडल बन गई। जानकारी देते हुये कार्यक्रम प्रभारी ज्योति तिवारी ने बताया कि महिलाओं को अपराधों से डटकर मुकाबला करने के लिये प्रेरित करना जरुरी है तभी अपराधों पर नियंत्रण होगा। महिलाओं को यह बताना जरुरी है कि डरने की बजाये मुकाबला करने में ही उनकी सुरक्षा है इसके लिये श्रीबाई के माध्यम से नुक्कड़ नाटक कराया गया है। बाईट महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि जब तक महिलायें श्री बाई की तरह आगे आकर निडरता नहीं दिखायेंगी तब तक पुलिस विभाग अकेले की दम पर अपराधों पर नियंत्रण नहीं कर सकता।


By - Manoj Badhwani
16-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.