सागर- गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया झंडा, फिर हुई आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
सागर- गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया झंडा, फिर हुई आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
गणतंत्र दिवस को लेकर सागर जिले के गढ़ाकोटा में भी धूम देखने को मिली। जहां 77 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संगीता मनोज तिवारी ने झंडा फहराया। इसके बाद नगर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। और एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं समेत, समाज सेवा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी लोगों समेत पत्रकारों का मुख्य अतिथि और नपाध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक भार्गव थे। इस दौरान उन्होंने कहा की हमारा यह गणतंत्र हमारा यह लोकतंत्र, हमारा यह संविधान निश्चित रूप से सारी दुनिया के गणतंत्रो से श्रेष्ठ है। दुनिया के श्रेष्ठ गणतंत्र देशों में हमारा यह गणतंत्र देश हमारा देश भारत श्रेष्ठ गणतंत्र है।
इसके अलावा नगर पालिका में अध्यक्ष संगीता मनोज तिवारी,थाना गढाकोटा में थाना शिवम दुबे, सरकारी कॉलेज में प्राचार्य डॉ घनश्याम भारती, वहीं अधिवक्ता संघ कार्यालय में अध्यक्ष जमील कुरैशी ने झंडा फहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।---------