मंच पर मंडराईं मधुमक्खियां, जवानों ने संभाली मोर्चा, राज्यपाल की सुरक्षा पर सवाल

 

मंच पर मंडराईं मधुमक्खियां, जवानों ने संभाली मोर्चा, राज्यपाल की सुरक्षा पर सवाल

 

 

मध्यप्रदेश के सागर संभाग के छतरपुर जिले में आयोजित एक गरिमामय शैक्षणिक समारोह उस समय सुर्खियों में आ गया, जब राज्यपाल मंगुभाई पटेल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (एमसीबीयू) में वसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित पंचम दीक्षांत समारोह के दौरान अचानक मंच पर असहज स्थिति बन गई। राज्यपाल जैसे ही छात्रों को संबोधित कर रहे थे, तभी मधुमक्खियों का एक झुंड उनके आसपास मंडराने लगा।

 

 

कार्यक्रम के बीच अचानक हुई इस घटना से कुछ पल के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, राज्यपाल पूरी तरह शांत और संयमित नजर आए और अपना संबोधन जारी रखा। वहीं, मौके पर तैनात सुरक्षा जवान तुरंत हरकत में आ गए। जवानों ने मंच पर खड़े होकर तख्ती की मदद से लगातार मधुमक्खियों को भगाना शुरू किया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सुरक्षा कर्मी पूरे भाषण के दौरान सतर्कता के साथ राज्यपाल की सुरक्षा में जुटे रहे। गनीमत रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई और न ही कार्यक्रम को बीच में रोकना पड़ा। सुरक्षा घेरा मजबूत रहा और दीक्षांत समारोह तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ता रहा।

 

 

इस घटना को लेकर जब विश्वविद्यालय प्रबंधन से सवाल किए गए, तो उन्होंने इसे पूरी तरह प्राकृतिक घटना बताते हुए अपनी जिम्मेदारी से किनारा कर लिया। प्रबंधन का कहना है कि मधुमक्खियों का अचानक आ जाना प्रकृति से जुड़ा मामला है, जिस पर किसी का नियंत्रण नहीं होता। हालांकि, राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में इस तरह की घटना ने सुरक्षा और आयोजन व्यवस्थाओं की तैयारियों पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

 

 

उल्लेखनीय है कि इस पंचम दीक्षांत समारोह में कुल 278 मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। इनमें 46 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 19 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 


By - sagar tv news
25-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.