Sagar - बच्चों ने साबित करके दिखाया, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे लाजवाब
एक कहावत है की खेलोगे कूदोगे तो बनोगे ख़राब, पढोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, लेकिन सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र के बच्चों को देखकर ऐसा नहीं कहा जा सकता बल्कि खेलों में उनके प्रदर्शन को देखते हुए या कहना गलत नहीं होगा की खेलोगे कूदोगे तो बनोगे लाजवाब, दरअसल शाहगढ़ नगर के बच्चों ने कुछ ऐसा ही कमाल करके दिखाया है एक दो नहीं बल्कि कई सारे खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है सिर्फ ब्लॉक स्तर ही नहीं बल्कि जिला, संभाग और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी मैडल ला रहे हैं। कई सारे ऐसे भी बच्चे हैं जिनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
दरअसल शाहगढ़ में अभिनव विद्या मंदिर में संचालित मां दुर्गा शक्ति व्यायाम शाला में बच्चे नित नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। बीते दिनों सागर में आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम प्रतियोगिता में शाहगढ़ के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया था। बच्चे लगातार ब्लॉक स्तरीय जिला स्तरीय संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं में मेडल ला रहे हैं। जो बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुए है। उनमें बालक वर्ग आर्चरी में अमित अहिरवार और उमेश विश्वकर्मा गोल्ड मेडल, बालिका मल्लखंब में, रुचि रोप मल्लखंब में गोल्ड मेडल, कनिष्का रोप मल्लखंब में सिल्वर मेडल, सुहाना रोप मल्लखंब में कांस्य मेडल, रेखा पोल मल्लखंब में गोल्ड मेडल, आरती कंचन पोल मल्लखंब में सिल्वर मेडल, नैना पोल मल्लखंब में कांस्य मेडल, बालक मलखंब में, संस्कार पोल मल्लखंब में गोल्ड मेडल, राम रोप मल्लखंब में गोल्ड मेडल, धर्म रोप मल्लखंब में सिल्वर मेडल वहीं बालिका योगा में कनिष्का चौरसिया आर्टिस्टिक में गोल्ड मेडल, कनिष्का+सुहाना रिडमिक में गोल्ड मेडल, रुचि पाल ट्रेडिशनल में सिल्वर मेडल, रुचि पाल वेक्वेंडिंग में सिल्वर मेडल इसके अलावा रस्साकशी, बालिका पिट्टू और वेटलिफ्टिंग में भी लड़कियों ने मैडल जीते हैं।