पति ने झूला झूलने नहीं दिए पैसे, तो नाराज़ पत्नी की वजह से दिल्ली की सप्लाई 3 घंटे रही बंद
पति-पत्नी के विवाद के चलते करीब तीन घंटे तक दिल्ली तरफ जाने वाली बिजली सप्लाई बंद करानी पड़ी। क्योंकि नाराज़ पत्नी हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गयी थी। दरअसल पत्नी ने पति से झूला झूलने पैसे मांगे लेकिन पति ने मना कर दिया इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। पत्नी को गुस्सा आया तो वह सीधे हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गयी वो भी कोई छोटी मोटी नहीं बल्कि 36 हजार KV की लाइन पर, और कूदने की धमकी देने लगी।
काफी मान मनौअल और समझाइश के बाद आखिर वह मानी और 3 घंटे बाद पुलिस की मदद से उसे नीचे उतारा गया। मामला अजब-गज़ब एमपी के सिंगरौली जिले के सरई थाना इलाके का है। पति-पत्नी के हैरान करने वाले इस मामले में दिल्ली की बिजली रुक गई। जहां एक महिला अपने पति से विवाद के बाद 200 फीट ऊंचे हाइटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। अप्रिय घटना को टालने के लिए एनटीपीसी की 36 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन बंद कराई गई। इससे दिल्ली जाने वाली बिजली सप्लाई करीब तीन घंटे तक बाधित रही। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी।
जानकारी के मुताबिक महिला का पति गुजरात स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह वही रहता था। महिला दोपहर में झारा गांव मेला देखने पहुंची। मेले में उसने नाव झूला झूलने के लिए पति को फोन कर 250 रुपए मांगे। लेकिन पति नाराज हो गया और कहने लगा कि बिना बताए मेला देखने क्यों आई। इसी बात पर पति पत्नी में बहसबाजी हो गयी। इसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया की पुलिस की साँसें फूल गयी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद आखिर 3 घंटे बाद उसे नीचे उतारा गया। जिसके बाद फिर से बिजली की सप्लाई चालू हो सकी।-------- इसको डीएसपी गायत्री तिवारी ने जानकारी दी।