Sagar-कट्टे की नौक पर 3 लाख की लूट, दिनदहाड़े घर में घुसे, अधिकारियों की कॉलोनी में घटना

 

सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर कट्टे की नोक पर लूट करने की बड़ी घटना सामने आई है जिसके बाद पुरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया है यह सनसनीखेज घटनाक्रम एमआइजी कॉलोनी का है, सूचना पर पुलिस भी पहुंची,


दरअसल शहर की सबसे पोश एरिया एम आई जी कालोनी के एक मकान में तीन चोर दिनदहाड़े घुस गये। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर गये हुए थे। कल्पना रावत ने बताया कि वह बेटों को डाक्टर के पास लेकर गयी हुईं थीं। वह जब घर वापस लौटी तो देखा कि घर के बाहर एक बाइक सवार खड़ा था। तभी वह घर के अंदर जाती है। तो घर का ताला टूटा हुआ था।

 

तभी घर के अंदर से दो बदमाश निकलते हैं। तभी उनके बेटे ने एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास भी किया। तभी बदमाशों ने चाकू और देशी कट्टा लगाकर हमला करने का प्रयास किया। जिसके बाद वह बाइक से भागने में सफल हुए। कल्पना रावत ने बताया कि घर में रखें तीन लाख रूपए से अधिक नगद सहित सोने चांदी के जेवरात ले गये।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने एफ एस एल की मदद से जांच शुरू की है।

 

वहीं बता दें कि शहर की एमआईजी कालोनी सबसे पोश कालोनी मानी जाती है। यहां पर शहर के सभी अधिकारी और प्रतिष्ठित लोग रहते हैं। जहां पर यह घटनाक्रम हुआ उसी के बाजू में शहडोल जी.आई जी सविता सोहाने का निवास भी है।

बहरहाल पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को जप्त कर जांच शुरू कर दी है।

 

 


By - Sagar tv news
23-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.