सागर- पूर्व विधायक के जर्दा गोदाम से पकड़ा गया कोबरा सांप, 20 दिन पहले ही पकड़ाया था नाग

 

सागर में जर्दा गोदाम में एक कोबरा प्रजाति की खतरनाक नागिन काफी दिनों से छिपी बैठी हुई थी। जब इसकी भनक वहां के कर्मचारियों को लगी तो हड़कंप की स्थिति बन गयी। मौके पर पहुंचे स्नैक कैचर ने उसका सफल रेस्क्यू करते हुए उसे पकड़ लिया। यह जर्दा गोदाम सदर इलाके में मौजूद है जो पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर की है। हैरानी की बात ये है की बीते करीब 20 दिन पहले ही इसी जगह से एक कोबरा नाग भी पकड़ा जा चुका है। दोनों ही मामलों में गनीमत की बात ये रही की किसी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा। क्योंकि कोबरा प्रजाति का यह सांप बेहद खतरनाक माना जाता है।

 


बताया जा रहा है की सागर के सदर इलाके में स्थित जर्दा गोदाम से 5 फीट लंबा कोबरा पकड़ा गया है। सांप गोदाम में रखी बोरियों के बीच छिपा बैठा था। कर्मचारियों ने देखा तो स्नेक कैचर को सूचना दी। जिसके बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

 

 

स्नेक कैचर बबलू पवार के मुताबिक राठौर बंगले के पास जर्दा रखने बनी गोदाम में सांप होने की सूचना मिली थी। गोदाम में मजदूर काम कर रहे थे। तभी उन्होंने सांप देखा तो हड़कंप मच गया। मजदूर गोदाम से बाहर आ गए। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर बबलू मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। गोदाम में जाकर उन्होंने देखा की सांप जर्दे की बोरियों के बीच छिपा बैठा था। बोरियों को हटवाया गया। लेकिन वह बार-बार अपनी जगह बदल रहा था।

 

जिससे रेस्क्यू करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। बताया गया की ये मादा कोबरा प्रजाति का सांप है। जो काफी पुराना है। ये काफी जहरीला सांप होता है। इसके डसने से जान भी जा सकती है।
स्नैक कैचर बबलू पवार के मुताबिक बीते 20 दिन पहले ही यहाँ से 6 फ़ीट लम्बा कोबरा सांप भी पकड़ा था। यह जोड़ा गोदाम और आसपास के क्षेत्र में ही था। समय रहते दोनों का रेस्क्यू कर लिया गया।

 

 

 


By - Sagar tv news
23-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.