सागर- देव द्वारकाधीश मंदिर में पटोत्सव का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
2 साल पहले 22 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए ख़ास बन गया। जब अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जैसे मानो की करोड़ों भारतीयों का सपना सच हो गया हो। कुछ इसी तरह सागर जिले के गढ़ाकोटा में भी देव द्वारकाधीश सराफा मंदिर में सोनी समाज के द्वारा मंदिर का पुनः निर्माण किया गया। और श्री देव द्वारकाधीश जी को विराजमान किया गया था। इसी को लेकर गढ़ाकोटा स्थित श्री देव द्वारकाधीश सराफा मंदिर में वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें भगवान श्रीदेव द्वारकाधीश का महाअभिषेक और सहस्त्रार्चन पं श्री चंद्रकांत तिवारी द्वारा बड़े ही विधि-विधान से संपन्न कराया। साथ ही अभिषेक के बाद पटोत्सव श्रृंगार दर्शन, महाआरती और छप्पन भोग का आयोजन भी किया गया था। इसके बाद शाम को भजन कीर्तन और महाप्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी ने सीताराम सीताराम कहीए जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए का भजन सुनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनी समाज के साथ अन्य श्रृद्धालु मौजूद रहे।
गौरतलब है की गढ़ाकोटा में श्री देव द्वारकाधीश सराफा मंदिर 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला जी के साथ सोनी समाज के द्वारा भी मंदिर का पुनः निर्माण के बाद श्री देव द्वारकाधीश जी को विराजमान किया गया था। इसी को लेकर हर साल अब 22 जनवरी को वार्षिक उत्सव मनाया जाता है। यह कार्यक्रम देर रात तक चला जहां भक्तों ने भजनों का आनंद लिया।