Sagar-अस्पताल में घूम रहे युवक के जेब में देख रही थी अजीब सी वस्तु, तलाशी ली तो देखते ही भीड़ लग गई

 

सागर शहर में इस समय नए नए युवाओं को रंगदारी दिखाने अलग-अलग गैंग बनाने और फिर उनमें नाबालिक बच्चों को शामिल करने का शौक चढ़ा है यही वजह शहर में आए दिन चाकू बाजी कटर बाजी लूट चोरी जैसी घटनाओं में तेजी से इजाफा देखने को मिला है, इन घटनाओं से एक तरफ जहां शहर वासियों में खौफ का माहौल है, तो दूसरी तरफ पुलिस के लिए इन अपराधों को कम करना सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है शहर में आवारा घूमने वाला हर दूसरे तीसरे लड़के अपनी जेब में शौकिया तौर पर रेडियम कटर और चाकू लेकर घूम रहे हैं,

 

 

 

और कहीं भी ऊपर नीचे बातचीत होती है तो गुस्से में आकर इनसे हमला कर देते हैं, तीन दिन पहले बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अभी इसी तरह एक सिक्योरिटी गार्ड पर चाकुओं से हमला किया था जिसके बाद यहां पर सख्ती से सर्चिंग की जा रही है. इसी सर्चिंग में
थाना गोपालगंज पुलिस ने बीएमसी अस्पताल परिसर में चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को पकड़ा है।

 

 

 


गोपालगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बीएमसी अस्पताल परिसर के अंदर एक व्यक्ति हाथ में छुरा लेकर घूम रहा है। थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा स्टाफ के साथ बीएमसी अस्पताल के ओपीडी गेट के पास पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम गजेन्द्र लोधी पिता रत्तू लोधी, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम हिनोता सहाबन, थाना बंडा बताया।

 

 

 

तलाशी लेने पर उसके जैकेट की दाहिनी जेब से लोहे जैसी धातु का एक बटनदार धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीएमसी के एक गार्ड को कुछ दिन बदमाश ने चाकू मार दिया था जिसके कारण यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे


By - sagar tv news
23-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.