मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बोले ट्रस्ट की मांग करिए…मैं भी कलेक्टर से बोलता हूं, अबार माता मंदिर विकास पर जोर

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के घुवारा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुंदेलखंड की प्रसिद्ध सिद्धपीठ अबार माता मंदिर के विकास को लेकर अहम बयान दिया। गुरुवार दोपहर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अपनी पत्नी के साथ बड़ामलहरा अनुभाग स्थित सिद्धपीठ अबार माता पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की, माता रानी के चरणों में माथा टेका और चांदी का छत्र अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

 

 

 

पूजन के बाद मंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और जिम्मेदार नेताओं से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि अबार माता मंदिर की अभी तक कोई ट्रस्ट कमेटी नहीं बनी है, और यही कारण है कि मंदिर का विकास अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रहा। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा— “ट्रस्ट की मांग करिए… मैं भी कलेक्टर से बोलता हूं।” उन्होंने जोर देकर बताया कि जैसे ही ट्रस्ट का गठन होगा, मंदिर परिसर और आसपास के विकास कार्यों में तेजी आएगी और व्यवस्थाएं बेहतर होंगी।

 

 

 

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आगे कहा कि वे इस विषय पर छतरपुर कलेक्टर से चर्चा करेंगे, साथ ही टूरिज्म और धर्मस्व विभाग के माध्यम से मांग रखेंगे कि मंदिर क्षेत्र में एक अच्छा रेस्ट हाउस बने, ताकि श्रद्धालुओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए बैठने-ठहरने की सुविधा विकसित की जा सके। मंत्री ने यह भी संकेत दिए कि सिद्धपीठ के धार्मिक महत्व को देखते हुए इसे पर्यटन मानचित्र पर भी और मजबूती से स्थापित किया जा सकता है।

 

 

 

 

मंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने शाहगढ़, इमला तिराहा और कानीखेड़ी सहित कई स्थानों पर फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह समर्थकों ने नारेबाजी कर मंत्री का अभिनंदन किया और मंदिर विकास को लेकर उम्मीद जताई। इस दौरे के बाद अब नजरें प्रशासन और विभागीय स्तर पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं, कि सिद्धपीठ अबार माता के विकास की दिशा में अगला कदम कब और कैसे उठाया जाता है।


By - sagar tv news
23-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.