दो बच्चों की माँ रहस्यमय ढंग से लापता, 9 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं
दो बच्चों की माँ रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी। करीब 9 दिन बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। वो किसके साथ गयी है कहाँ गयी है इस बारे में किसी को कोई भी जानकारी नहीं है। हालाँकि ऐसा संदेह ज़रूर जताया जा रहा है की वह किसी से मोबाइल पर बात करती थी। और उसके साथ भाग गयी हो। मामला छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना इलाके से सामने आया है। परेशान पति ने परिजनों समेत थाने पहुंचकर शिकायत करते हुए पुलिस से गुहार लगाई है।
बताया जा रहा है की सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला अपनी ससुराल से निकली थी। लेकिन उसे लापता हुए 9 दिन बीत चुके हैं। उसका कुछ भी पता नहीं है जिसको लेकर परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि महिला दो बच्चों की मां है। और 13 जनवरी की रात से अपने ससुराल से अचानक लापता हो गई थी।
पीड़ित पति शैलेन्द्र कुमार सक्सेना ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है की उसकी पत्नी मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात युवक से लगातार बात करती थी। खुद उसने अपनी पत्नी को बात करते हुए करीब दो बार पकड़ा है। पूछताछ भी की थी। जिससे उसे संदेह है कि पत्नी किसी के साथ चली गई है।
वहीं दूसरी तरफ महिला के पिता बाघराज सक्सेना ने इस दावे को खारिज करते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया की ससुराल पक्ष सही जानकारी नहीं दे रहा है। हो सकता हो की उनकी पुत्री को कहीं छिपाया गया हो। उन्होंने अपनी पुत्री की देवरानी पर भी संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
तो पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। और जांच भी शुरू कर दी है। परिजन महिला की जल्द तलाश कर सुरक्षित वापस लाने की मांग कर रहे हैं।