भैंस चुराकर ले जा रहे चोर को पकड़कर लोगों ने रस्सी के सहारे ट्रैक्टर से बांधा
भैंस चुराकर ले जा रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। यही नहीं उसे रस्सी से भी बांध दिया। लोगों ने उसे पकड़कर रस्सी के सहारे ट्रेक्टर से बांध दिया। उससे पूछताछ की गई, की वह भैंस कहां से चुराकर ला रहा था और उसे कहां ले जा रहा था लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था। लोगों को अलग-अलग जगहों के नाम बताकर गुमराह कर रहा था।
चोर को रस्सी से बांधने की ये तस्वीरें एमपी के शिवपुरी जिले से सामने आई हैं। मिली जानकारी के मुताबिके सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम खोरगर में एक भैंस चुरा कर ले जा रहा है युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे रस्सी के सहारे ट्रैक्टर से बांध दिया। ग्रामीणों ने इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि यह युवक भैंस चुरा कर ले जा रहा था तभी ग्रामीणों ने से रोका तो वह भगाने का प्रयास करने लगा।
इसके बाद शंका होने पर इस युवक को पकड़ कर ट्रैक्टर से बांध दिया है। उससे काफी देर तक लोगों ने पूछताछ की लेकिन वह ठीक से कुछ नहीं बता रहा था। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी थी।