रात में अचानक अस्पताल पहुंच गए अपर कलेक्टर, मरीजों से पूछा कैसा मिल रहा इलाज
रात में अचानक अस्पताल पहुंच गए अपर कलेक्टर, मरीजों से पूछा कैसा मिल रहा इलाज
अपर कलेक्टर अचानक रात के समय अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ वार्डों में जाकर मरीजों से बात की बल्कि पूरे अस्पताल परिसर में सभी व्यवस्थाओं को देखा और जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर नदारद रहने के चलते एक डॉक्टर को नोटिस जारी किया है वहीं सफाई एजेंसी को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दरअसल एमपी के छतरपुर जिला अस्पताल में पहुंचे अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया ने मरीजों और उनके परिजनों से पूछा कि कैसा इलाज मिल रहा है, समय पर डॉक्टर मिलते हैं कि नहीं, साफ सफाई किस तरह से होती है। सभी चीजों को अपर कलेक्टर ने बारीकी से देखा और साथ ही निर्देश भी दिए हैं।
बता दें की छतरपुर में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया जिला अस्पताल का औचिक निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने साफ सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सफाई एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं ड्यूटी में अनुपस्थित पाए गए अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसको लेकर सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया की अस्पताल की वास्तविक स्थिति क्या है। इसको लेकर औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे, क्योंकि नियोजित निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं पहले से ही सुधार ली जाती हैं। सिर्फ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को छोड़कर सभी डॉक्टर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा की साफ सफाई में कुछ अव्यवस्थाएं मिली हैं। जिनको लेकर निर्देश दिए गए हैं।-