Sagar - कार की टक्कर से ट्रैक्टर के हो गए दो टुकड़े, प्रत्यक्षदर्शी भी नजारा देख दंग रह गए
सागर जिले की सड़कों पर अंधाधुंध दौड़ रहे वाहनों की वजह से होने वाले हादसों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है अब ऐसा ही एक मामला सागर जिले के माल्थोन थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां मालथौन खिमलासा मार्ग पर मंगलवार को टैक्टर और कार की आमने सामने भिंडत हो गई टक्कर इतनी भीषण हुई कि टैक्टर के दो टुकड़े हो गए। गनीमत रही दोनों वाहनों में सवार बाल बाल बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मालथौन बीना रोड के बेसरा के पास सुबह तकरीबन 6 बजे खिमलासा तरफ से अनाज लेकर टैक्टर ट्राली मालथौन की तरफ आ रहा था मालथौन की और से बीना तरफ कार जा रही थी, बेसरा के पास अनियंत्रित होकर आमने सामने भिंडत हो गई। जिसमें सवार यात्री बाल बाल बच गए ,कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और टैक्टर के दो टुकड़े हो गए। मौके पर हादसे की जानकारी लगते पुलिस ने पहुचकर कार्रवाही में जुट गई। बताया गया कि कोई हताहत नहीं हुआ।
बता दें कि सागर जिले में चारों तरफ सड़कों का जाल बेच गया है फर्राटे दर सड़कों पर लोग धड़ल्ले से बे रोकटोक अपने वाहनों चलाते हैं लेकिन इन सड़कों पर कई जगहों पर अंधे मोड ब्लैक स्पॉट होने के साथ-साथ वाहन चालकों की लापरवाही भी भारी पड़ रही है