Sagar - कट्टा और खंजर लेकर कोर्ट परिसर में घूम रहे थे युवक, पुलिस ने पकड़कर जुलूस निकाल दिया !
सागर की गोपालगंज थाना पुलिस ने न्यायालय परिसर में देशी कट्टा और धारदार खंजर लेकर पहुंचे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हथियार जब्त कर मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को थाने से पैदल आरोपियों को घटनास्थल पर पुलिस लेकर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, जिला न्यायालय के पीछे पहलवान बब्बा मंदिर क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध अवस्था में स्कूटी से जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम निखिल उर्फ निक्कू पिता रामबाबू सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी पुरव्याऊ टोरी होना बताया। उसकी तलाशी ली गई तो एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसी दौरान एक अन्य युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। जिसके पास से लोहे का धारदार खंजर जब्त किया गया है।
मामले में दोनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि कोर्ट परिसर से गोपालगंज पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से देशी कट्टा और खंजर जब्त किया गया है। आरोपी पेशी