Sagar एडवोकेट अनिल मिश्रा का IAS संतोष वर्मा, फूलसिंह को लेकर बड़ा बयान
अखिल भारतीय ब्रह्मांड महासभा के एक कार्यक्रम में शामिल होने सागर पहुंचे ग्वालियर के एडवोकेट अनिल मिश्रा ने फूल सिंह बरिया के विवादित बयान को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर इस तरह के बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह और भी चिंताजनक है कि ऐसे बयान हमारे जनप्रतिनिधि और विधायक दे रहे हैं।
एडवोकेट अनिल मिश्रा ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के मामले का भी जिक्र करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में चुप्पी साधे हुए है और दोषियों पर कार्रवाई करने से बच रही है।
उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को आईएएस संतोष वर्मा के समर्थन में भीम आर्मी द्वारा रैली निकाली गई, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया। अनिल मिश्रा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं करती है, तो ब्रह्मांड समाज स्वयं अन्याय के खिलाफ खड़ा होना और दंड देना जानता है।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद समाज के अन्य लोगों ने भी महिलाओं के सम्मान और समाज की बेटियों की गरिमा की रक्षा को लेकर एकजुटता दिखाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।