बुंदेली क्रियेटरों को युवक ने वीडियो बनाकर कहा भला बुरा, अंजलि कुशवाहा और नन्ना भैया पहुंचे थाने

 

इन दिनों बुंदेली क्रिएटरों का जलवा है। बुंदेली भाषा में कई सारे कंटेंट बनाये जा रहे हैं। और बुंदेलखंड के काफी लोग हैं जिनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। इन्ही में से एक हैं। छतरपुर जिले की रहने वाली पावनी बिन्ना फेम अंजलि कुशवाहा जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वहीं दूसरे हैं ब्रजेश कुशवाहा उर्फ नन्ना भैया, इन दोनों पर एक युवक ने कथित रूप से रोस्ट करते हुए टिप्पणी की है। जिससे अब विवाद गहरा गया है।

 

 

 

और जिस युवक ने रोस्ट करते हुए कथित वीडियो बनाया था उस पर कार्यवाई की मांग की जा रही है। मामले में कुशवाहा समाज में भारी रोष व्याप्त है। इसी को लेकर यूपी के ललितपुर जिले के महरौनी पहुंचकर समाज के लोगों ने कोतवाली थाने में शिकायत करते हुए कार्यवाई की मांग की है। इस दौरान रील क्रियेटर अंजलि कुशवाहा और छतरपुर के भगवां निवासी क्रियेटर ब्रजेश कुशवाहा जो नन्ना भैया के नाम से जाने जाते हैं। वह भी मौजूद रहे।

 

 

 


दरअसल ऐसा आरोप है की ललितपुर जिले के महरौनी अंतर्गत नैनवारा गांव निवासी अनुज राजा द्वारा बुंदेलखंड की चर्चित रील क्रिएटर अंजली कुशवाहा और नन्ना भैया के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणियां की है। बताया जा रहा है कि रोस्टिंग से जुड़े एक मामले को लेकर अनुज राजा ने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे कुशवाहा समाज में भारी आक्रोश पनप रहा है।

 

 

 


इसी को लेकर लेकर टीकमगढ़ के जिला पंचायत सदस्य समेत समाज के गणमान्य लोग महरौनी कोतवाली पहुंचे। जहां संबंधित युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें कहा गया की इस प्रकार की टिप्पणियां न केवल एक महिला का अपमान हैं। बल्कि पूरे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हैं।
वहीं ऐसी भी जानकारी है की आरोपी अनुज राजा का विवादों से पुराना नाता रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
कुशवाहा समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग न करे।
वहीं पुलिस अधिकारियों ने ज्ञापन के आधार पर मामले की जांच शुरू की है।--------


By - sagar tv news
19-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.