Sagar- घरों के सामने से रेल्वे के भारी वाहन निकलने से लोग परेशान, सड़क जाम करते हुए किया प्रदर्शन
सागर जिले के बीना में रेल्वे के भारी वाहनों की आवाजाही की वजह से कॉलोनी के लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर लोगों ने कॉलोनी के आम रास्ते पर जाम लगा दिया। और इस समस्या से निजात दिलाने की मांग करने लगे। काफी देर तक लोगों ने रास्ते को बंद रखा। इसके बाद मौके पर पार्षद, पुलिस और नगर पालिका के।सीएमओ पहुंचे उन्होंने लोगों को समझाइश देते हुए आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग माने।
पूरा मामला बीना के नानक वार्ड की उज्जवल विहार कॉलोनी और रहस्य कॉलोनी के बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक बीना की नई बस्ती चौकी क्षेत्र के नानक वार्ड की उज्जवल विहार कॉलोनी और रहस्य कॉलोनी से रेलवे के भारी वाहन निकलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब समस्या का समाधान होते नहीं दिखा तो कॉलोनी के लोगों ने जाम लगा दिया। इस बात की सूचना लगते ही पार्षद बीडी रजक मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना चौकी प्रभारी और सीएमओ राहुल कौरव को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और सीएमओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी के लोगों से चर्चा कर समस्या का समाधान करने के लिए आठ दिन का समय मांगा है। सीएमओ ने कहा इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर कुछ न कुछ समाधान निकाला जाएगा।--------