Sagar- गज़ब उत्साह से दौड़ा सागर, 100 साल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने दिया स्वास्थ्य का संदेश

 

स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर और निरोगी काया इंसान की सबसे बड़ी दौलत मानी जाती है। वहीं सागर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन जिनकी उम्र 100 साल है। वह खुद आज भी 2 घंटे तक नियमित रूप से योग करते हैं। साथ ही स्वस्थ जीवन का उदाहरण पेश कर रहे हैं। उन्होंने सागर में आयोजित हुई मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रतियोगिता में सैंकड़ों नहीं बल्कि हजारों की संख्या में भाग लिया। जहां सागर ने स्वास्थ्य भारत को लेकर दौड़ लगाई।

 

 

 

दरअसल रविवार को सागर में कई तरह की गंभीर बीमारियों को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में “स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छ भारत मैराथन” के अंतर्गत एक भव्य मेगा मैराथन का आयोजन किया गया। खेल परिसर से शुरू हुई इस मैराथन को 100 साल के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी ताराचंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 

 


बताया गया की मैराथन का आयोजन 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की तीन श्रेणियों में किया गया था। दौड़ मार्ग खेल परिसर से डिग्री कॉलेज, जैन स्कूल, मेडिकल कॉलेज रोड, तिली तिराहा, पॉलिटेक्निक कॉलेज होते हुए मनोरमा कॉलोनी चौराहे से वापस खेल परिसर तक तय किया गया। जहां हजारों नागरिकों ने धावकों का उत्साहवर्धन किया।

 

 

 

इसको लेकर आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने बताया बताया की ऐसे आयोजन स्वास्थ्य को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की दिशा में दूरगामी प्रभाव डालते हैं। उन्होंने कहा कि इस मैराथन के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, सुरक्षित मातृत्व, क्षय रोग समेत कई राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैली है। डॉ. तल्हा साद ने कहा की हमारा लक्ष्य सागर के हर एक नागरिक को स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनाना है। इस मैराथन के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छ आदतें अपनाने और सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

 

इस प्रतियोगिता में 3 किलोमीटर वर्ग में कुशल सिंह ठाकुर , 5 किलोमीटर वर्ग में जगदेव सिंह और 10 किलोमीटर वर्ग में सऊद हसन ने पहला स्थान हासिल किया। आईएमए की ओर से विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए। हर श्रेणी के शीर्ष 50 प्रतिभागियों को मेडल दिए गए, जबकि सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।--------


By - sagar tv news
18-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.