Sagar महिलाओं के साथ सड़क पर उतरी भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, जिलाध्यक्ष बोले कांग्रेस की कुंठित मानसिकता उजागर
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर सागर में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस विधायक बरैया और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विरोध कर पुतला जलाया। मोतीनगर चौराहे पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से फूल सिंह बरैया को निष्कासन की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कांग्रेस विधायक बरैया द्वारा महिलाओं के प्रति जो अशोभनीय बातें कही गईं, उससे कांग्रेस पार्टी की कुंठित मानसिकता उजागर होती है। अब यह भी स्पष्ट है कि महिलाओं और अनुसूचित समाज के प्रति दूषित, विकृत और कुंठित मानसिकता सिर्फ बरैया की नहीं बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पूरी कांग्रेस की सोच है। अगर कांग्रेस को विधायक बरैया के बयान से आपत्ति होती तो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बरैया के साथ मंच साझा नहीं करते। कांग्रेस पार्टी और उनकी मुखिया सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी को शर्म आनी चाहिए जो महिला सम्मान की बातें तो करती हैं लेकिन अपनी ही पार्टी की महिला विरोधी मानसिकता पर चुप हैं। नारी शक्ति का यह अपमान भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी