युवतियों महिलाओं पर बयान देकर बुरे फंसे विधायक बरैया, महिला मोर्चा ने फूंका पुतला
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के द्वारा दिये गए लड़कियों और महिलाओं पर बयान को लेकर हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी भोपाल में भी भाजपा महिला मोर्चा का गुस्सा फूट पड़ा। जहां महिला कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, इसके अलावा नारेबाजी करते हुए विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला भी फूंका गया। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस विधायक के इस्तीफे की मांग की।
दरअसल विधायक बरैया ने युवतियों और महिलाओं को लेकर जो बयान दिया उसके बाद से वह लगातार सत्ता पक्ष के निशाने पर आ गए। भाजपा द्वारा लगातार उनके बयान की घोर निंदा की जा रही है। वहीं जगह-जगह प्रदर्शन भी किये जा रहे हैं। इसी को लेकर राजधानी भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर विवादित बयान के बाद बीजेपी महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका।
भाजपा महिला मोर्चा ने कहा की कांग्रेस की घटिया मानसिकता सामने आई है। ऐसे नेताओं को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा की नेता वंदना जाचक ने कहा की ऐसा व्यक्ति जो संवैधानिक पद पर है खुद दो बेटियों के पिता हैं। उनका बेटियों को लेकर इस तरह का बयान देना निंदनीय है। साथ ही जिस देश में बेटियों को लक्ष्मी और दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। उन बेटियों को लेकर विधायक फूल सिंह बरैया ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों का खुला घूमना भी घातक है।--------बाइट--------
वहीं इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा की एक तरफ भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर हर संभव प्रयास कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के पदों पर बैठे हुए नेता विधायक फूल सिंह बरैया महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। उन्होंने निंदा करते हुए कहा की ऐसे लोग समाज को लड़ाने का काम कर रहे हैं उन्हें माफी मांगना चाहिए।--------बाइट----निर्मला भूरिया