SDM ने स्कूलों में पहुंचकर खुद चखा बच्चों को मिलने वाला खाना, बच्चे बोले तीखा मिलता है खाना
SDM अचानक स्कूलों का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए, इस दौरान उन्हें कई सारी खामियां देखने को मिली। बच्चों को स्कूलों में कैसा खाना खिलाया जा रहा है यह न सिर्फ देखा, बल्कि खुद SDM ने बच्चों को दिए जाने वाले खाने को चखकर भी देखा। इस दौरान सब्जी में तीखापन ज्यादा मिला, तो वहीं आलू मटर की सब्जी से मटर गायब था। जिसके बाद बच्चों को दिए जा रहे मध्यान्ह भोजन पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।
तस्वीरें एमपी के मुरैना जिले की हैं। जहां जौरा तहसील में एसडीएम शुभम शर्मा ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने मध्याह्न भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच की, जहां मटर-आलू की सब्जी में मटर न के बराबर पाए गए।
सब्जी ज्यादा तीखी होने पर बच्चों ने SDM को बताया कि उन्हें अक्सर तीखा खाना ही दिया जाता है। साथ ही यह भी आरोप है। कि जब समूह का अधिकारी स्कूल पहुंचता है तो भोजन को अच्छा बताने का दबाव बनाया जाता है।
बताया जा रहा है की एसडीएम शुभम शर्मा ने मजरा, सुभाष, मुद्रावजा और बेरियन का पूरा स्थित स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों की मौजूदगी की जांच के अलावा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को भी परखा गया।
निरीक्षण के बाद एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने और भोजन की गुणवत्ता ठीक करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर एसडीएम ने बताया की मौके पर पहुंचकर जांच की गई। साथ ही व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।-