Sagar-फिटनेस के जुनून से बने मिस्टर इंडिया, 100 kg वजन कम किया, हर महीने 50,000 की कमाई |SAGAR TV|
कभी 176 किलो वजन के आदर्श सूर्यवंशी हंसी का पात्र थे, लेकिन फिटनेस को लेकर चढ़े शौक ने उनको मिस्टर इंडिया बना दिया. महज 1 साल की कड़ी मेहनत से 100 किलो वजन कम कर लिया. अब वह प्रोफेशनल एथलीट भी इसी में बन गए हैं.
25 वर्षीय आदर्श बताते हैं, ‘बचपन से ही वह मोटे थे. वजन कम करने के लिए खूब स्पोर्ट एक्टिविटी में हिस्सा लिया. सबसे ज्यादा फुटबॉल खेला. लेकिन, वजन कम नहीं हो रहा था. फिर जिम ज्वॉइन किया. एक प्रॉपर शेड्यूल तय किया. वजन कम करने के लिए रनिंग की’. आदर्श के मुताबिक, उन्होंने 1 साल तक रोजाना 20-25 km रनिंग की. तेल-मसाला, मीठा खाना छोड़ दिया. घर का सिर्फ साधारण खाना खाते थे. 40-50 मिनट रोज जिम में वर्कआउट करते थे.