किसान के खेत में आग लगने से जल गए कृषि पाइप एक लाख का नुक्सान, आरोप... लगाई गई है आग ! SAGAR TV NEWS
किसान के खेत में अचानक से आग भड़क उठी, जब उसे पता चला तो किसान भागता भागता हुआ आया और आग बुझाने की कोशिश की हालांकि तब तक काफी संख्या में सिंचाई करने वाले पाइप जल चुके थे। इस आगजनी की घटना में किसान को करीब एक लाख रुपये के नुक्सान की बात सामने आई है। वहीं पीड़ित का आरोप है की यह आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई है। घटना छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना इलाके से सामने आई है। जहां पड़रिया गांव में किसान के खेत में आग लग गयी थी। जिसकी उसने पुलिस में शिकायत की है। उसका यह भी आरोप है की इससे पहले भी कपड़ों में आग लगाई जा चुकी है।
बताया जा रहा है की बक्सवाहा के पड़रिया निवासी रामनिवास के खेत में आगजनी कर भारी नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया। पीड़ित के थाने में दिए लिखित आवेदन के मुताबिक शाम करीब 7 बजे वह अपने घर पर था, तभी खेत के पास रहने वाले रिश्तेदार ने फोन कर सूचना दी कि खेत में पानी के पाइपों में आग लगी हुई है जब किसान मौके पर पहुंचा तो देखा कि खेत में रखे करीब 150 पानी के पाइप आग में जलकर खाक हो चुके थे। वहीं आग की चपेट में आकर फसल को भी नुकसान पहुंचा है। किसान ने एक लाख के नुकसान की बात कही।
उसका आरोप है की इससे पहले भी उसके कपड़ों में आग लगाई गई थी। जिसकी शिकायत वह पहले ही थाना बक्सवाहा में दर्ज करा चुका है। इसके बावजूद आरोपियों द्वारा दोबारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। जिससे किसान और उसका परिवार दहशत में है किसान ने आशंका जताई है कि यह घटना जानबूझकर की गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है फिलहाल पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल बन रहा है।