एक तरफा प्यार में युवकों ने युवती के घर काटा था बवाल,पुलिस ने 6 आरोपियों का निकाला जुलूस
युवती के घर पर जाकर हथियार बंद लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए तांडव मचाया था, और परिजनों पर जानलेवा हमला भी किया गया था, जहां गोली चलने से 2 महिलाएं घायल हुई थी। जिसके बाद मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 7 में से 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यही नहीं उन्हें सबक सिखाते हुए सभी आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया। घटना एमपी के छतरपुर जिले से सामने आया। जहां एक तरफा प्यार के मामले में परिवार पर हमला किया गया था।
जानकारी के मुताबिक छतरपुर के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के पटना गांव में बीते दिन एक परिवार पर हथियार बंद होकर हमला करने वाले आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला। पुलिस ने पकड़े गए छह आरोपियों को लवकुशनगर थाने से अदालत तक पैदल लेकर पहुंची। बताया जा रहा है की आरोपियों ने फायरिंग कर दो महिलाओं को घायल किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मर्डर के प्रयास का मामला दर्ज किया था। साथ ही उनके पास से अवैध हथियार और चार पहिया वाहन जप्त किये गये हैं। इस पूरी घटना की वजह एक तरफा प्यार बताया जा रहा है। इसको लेकर सीएसपी अरुण सोनी ने जानकारी दी।