सागर- वन्य प्राणी के दो शिकारी वन विभाग टीम ने पकड़े, मांस भी किया जप्त |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले में जंगली जानवरों के शिकारी सक्रीय हैं। जो मूक जानवरों को अपना निशाना बना रहे हैं। यह आरोप हम नहीं लगा रहे बल्कि सागर जिले के बंडा थाना इलाके में वन विभाग की टीम ने दो शिकारियों को पकड़ा है। जिनके पास से वन्य प्राणी का मांस भी जप्त किया गया है। सूचना मिलने के बाद टीम ने इस पूरी कार्यवाई को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी की पाटन के पास नयाखेड़ा में कुछ लोगों ने वन्य प्राणी का शिकार किया है। और मांस इकट्ठा किये हुए हैं। जिसके बाद वन विभाग एक्शन मोड में आया और टीम ने मौके पर पहुंच कर मांस जप्त किया। इसके बाद डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया और सर्चिंग की गई। जंगल में वन्य प्राणी के सिर का हिस्सा भी बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है की वन विभाग बंडा की टीम ने वन प्राणी का शिकार करने पर दो लोगों को पकड़ा। जिनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी विकास सेठ ने जानकारी दी।