MP | महामुकाबले इंडिया न्यूजीलैंड पहुंचीं, कोहली रोहित का हो सकता है होलकर में आखिरी मैच

 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है और इसका तीसरा व आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के ऐतिहासिक होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज डिसाइडर मुकाबले के लिए भारतीय टीम और न्यूजीलैंड की टीम इंदौर पहुंच चुकी हैं। जैसे ही दोनों टीमें शहर पहुंचीं, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर नजर आया। एमपी के इंदौर एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी नजर आए। सबसे पहले कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर दिखाई दिए। सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच सीधे होटल के लिए रवाना हुए। दोनों टीमों के लिए अलग-अलग बसों की व्यवस्था की गई थी और एयरपोर्ट से होटल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

 

इस मुकाबले को लेकर खास चर्चा इसलिए भी है क्योंकि यह विराट कोहली और रोहित शर्मा का इंदौर में आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हो सकता है। दोनों दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में होलकर स्टेडियम में फैन्स के लिए यह मुकाबला बेहद खास होने वाला है। होलकर स्टेडियम का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पक्ष में करीब 26 हजार दर्शक क्षमता वाले होलकर स्टेडियम में अब तक कुल 7 वनडे मुकाबले खेले गए हैं और खास बात यह है कि इन सभी मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है। इंदौर में पिछला वनडे मुकाबला साल 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया इस अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रख पाती है या न्यूजीलैंड इतिहास रचने में सफल होता है। जानकारी के अनुसार, कुछ खिलाड़ी आज शाम को होलकर स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंच सकते हैं। अगले दो दिनों तक दोनों टीमें दिन और शाम के सत्र में जमकर प्रैक्टिस करेंगी। डिसाइडर मुकाबले को लेकर इंदौर पूरी तरह से क्रिकेटमय हो चुका है और 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में रोमांच अपने चरम पर होगा।


By - sagar tv news
15-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.